मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पटलांदर में 33/11 केवी विद्युत उप-केन्द्र का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस उप-केन्द्र से 16 पंचायतों और करीब 14,000 लोगों को बेहतर और निरंतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। परियोजना की कुल लागत 7.54 करोड़ रुपये है।