धौलपुर: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
बाड़ी शहर के सबसे पुराने गुमट हनुमान मंदिर में रामायण सत्संग मंडल द्वारा रामलला और नृसिंह भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस अवसर पर रविवार को रामायण सत्संग के नवीन भवन का लोकार्पण और भामाशाह सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत शनिवार को बाड़ी शहर के किला स्थित दाऊजी महाराज मंदिर से कलश एवं शोभायात्रा निकाल