जसवंतनगर: ग्राम तमेरा निवासी युवक की फिरोजाबाद स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
ग्राम तमेरा निवासी 26 वर्षीय अवशांत उर्फ नीतू पुत्र मुकेश बाबू की फिरोजाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सोमवार-मंगलवार की मध्य रात 11 बजे फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास हुई। बताया गया कि अविवाहित अवशांत किसी कार्य से रेलवे ट्रैक के पास गया था, तभी हादसा हो गया। पिता मुकेश बाबू मजदूरी कर परिवार चलाते हैं।