झांसी: बरूआसागर के ग्राम जारबो में ग्रामीणों ने लगाई अंबेडकर की मूर्ति, प्रशासन ने मूर्ति को हटवाया
Jhansi, Jhansi | Apr 13, 2025 बरुआसागर थानान्तर्गत ग्राम जरबो में ग्राम प्रधान सरोज और स्थानीय क्षेत्रवासियों की सहमति से चंदा एकत्रित कर 10 तारीख को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को ग्राम पंचायत की जमीन पर स्थापित किया गया था, जिससे 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाया जा सके। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा मूर्ति को शनिवार की रात हटा दिया गया है।