झांसी: झांसी के जिला महिला अस्पताल में टोने-टोटके के चलते कुत्ते भगाने के लिए टांगी गई नील से भारी बोतलें
Jhansi, Jhansi | Apr 12, 2025 झांसी के महिला जिला अस्पताल में इलाज वैज्ञानिक तरीकों से होता है, लेकिन यहां टोटके भी किए जा रहे हैं। अस्पताल को अपना घर बनाकर यहां डेरा डाले रहने वाले कुत्तों के लिए अस्पताल स्टाफ ने टोटका किया है। पूरे अस्पताल में पानी की बोतलों को लटकाया गया है। इसमें पानी के साथ नील मिलाया गया है, जिससे पानी नीला दिख रहा है। स्टाफ का मानना है ऐसा करने से कुत्ते नहीं आते।