आगरा: झरने नाले के पास 30 लाख की 11 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, डीसीपी आदित्य कुमार ने कलेक्ट्रेट पर दी जानकारी
Agra, Agra | Apr 12, 2026 आगरा में ट्रांस यमुना पुलिस व साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में झरने नाले के पास एक तस्कर गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 11 किलो 208 ग्राम चरस, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है, बरामद हुई। आरोपी फिरोजाबाद से चरस लाकर बेचने जा रहा था। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।