मैनपुरी: बिछवा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने एक अभियुक्त को 280 अंग्रेजी शराब की पेटी के साथ किया गिरफ्तार
बिछवा थाना पुलिस और एसओजी एवं सर्विलेंस टीम ने मुखबिर की सूचना पर किन्हावर गांव के मोड़ के पास से एक अभियुक्त को 280 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़ी गई शराब की कीमत 30 लाख रुपए बताई गई है। जो एक ट्रक में लेकर बिहार जा रही थी। एसपी गणेश प्रसाद साह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया है।