बलौदा: कोयला गबन के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड में
जांजगीर चांपा की बलौदा पुलिस ने कोयला गबन करने वाले फरार आरोपी ईश्वरी प्रसाद पटेल को खोहा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, महावीर कोलवासरी में कार्यरत राज कुमार मिश्रा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ईश्वरी प्रसाद पटेल के द्वारा कोयला में गबन किया गया है और मौके से फरार हो गया है.