बरेली: बरेली DM अविनाश सिंह ने बैंकों को दिया अल्टीमेटम, PM सूर्य घर योजना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
बरेली में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ा सख्त रुख अपनाया है। विकास भवन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंकों की धीमी कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और साफ कहा कि अगर लोन देने में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी मिली तो संबंधित बैंक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी बैंक मैनेजरों को निर्देश दिए कि कोई भी आव