मुरैना: सांक नदी के पुल के पास ट्रैन से गिरकर हुई थी व्यक्ति की मौत, कराया गया पीएम, हुआ मर्ग कायम
Morena, Morena | Jun 10, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सांक नदी के पुल के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके बाद इसके शव को पीएम हाउस में रखवा दिया था।जिसके बाद बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।