फुलवरिया: श्रीपुर में 4 साल पहले मछली व्यवसाई की हत्या का आरोपित, पिता को मिट्टी देने हथकड़ी के साथ जेल से पहुंचा
श्रीपुर थाना क्षेत्र के लाढपुर गांव में बीते 4 वर्षों पूर्व मछली व्यवसायी की हत्या मामले में आरोपित नौशाद आलम शनिवार को अपने पिता के मौत के बाद जेल से मिट्टी देने पहुंचा। पुलिस पदाधिकारी व सिपाहियों के द्वारा हथकड़ी लगाकर हत्या आरोपित नौशाद को पुलिस बथुआ बाजार लाया गया। जहां अपने मृत पिता को आरोपित ने मिट्टी दिया जिसके बाद पुनः पुलिस लेकर चली गई।