मंझनपुर: बाकरगंज गांव में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव निवासी एक किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। बाकरगंज निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र स्व. उमा शंकर सिंह पटेल खेती किसानी करते थे। वह गांव के बाहर स्थित अपने नलकूप पर गए थे। वहां कोई काम करते वक्त तार कटी होने के कारण करंट की चपेट में आ गए।