चक्की: चक्की में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर
Chakki, Buxar | May 18, 2026 चक्की क्षेत्र में सोमवार की दोपहर 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर केके चपेट में आकर बाइक सवार राकेश कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जाता है कि युवक का संतुलन बिगड़ने के कारण वह अनियंत्रित होकर सीधे ट्रैक्टर के नीचे चला गया।