बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज सोमवार को सुबह 10 बजे से विधायक कांत कटियार ने विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। ग्राम पंचायत बेहटा मुजावर स्थित समाज कल्याण पब्लिक स्कूल में प्रधान राघवेंद्र सिंह ‘गुड्डू’ की उपस्थिति में उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और वीर सपूतों को