सोमवार शाम 4:00 बजे ग्राम टेकापार खुर्द स्थित सिद्ध बाबा धाम पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन आयोजन में सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कथा व्यास एवं संत श्री को साल-श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक पटेल ने श्रीमद्भागवत कथा के दिव्य प्रसंगों का श्रवण कर आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।