दाउदपुर में किराना गोदाम में लाखों की चोरी, सीसीटीवी से छेड़छाड़ कर फरार हुए चोर।गोला तहसील क्षेत्र के दाउदपुर चौराहे पर सोमवार रात चोरों ने एक किराना गोदाम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दौरान चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ने के साथ-साथ वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से भी छेड़छाड़ की, जिससे पुलिस जांच में बाधा उत्पन्न हो सके