ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय में सोमवार दोपहर 2 बजे शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें सेवानिवृत्त हुए बीईईओ नवल किशोर सिंह को सम्मानित कर विदाई दी गई एवं नव पदस्थापित बीईईओ संजय कुमार जोशी को स्वागत किया गया।इस दौरान ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में योगदान दिए सहायक आचार्य को स्वागत कर सम्मानित किया गया।