जिला अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की दुकानों के बढ़ाये गए किराया और नये अनुबंध का विवाद गहराता जा रहा है। व्यापारियों के समर्थन भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा भी आ गए हैं। सोमवार को चार बजे जिला अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन से मुलाकात की। उन्होंने खुलकर व्यापारियों के साथ खड़े होने की बात कही है।