शामली: बराला निवासी मजदूर ने तीन बदमाशों पर बाइक और मजदूरी की ₹20 हजार की रकम लूटने का लगाया आरोप
Shamli, Shamli | Jul 14, 2026 मंगलवार को पुलिस कार्यालय शामली पहुंचे बराला निवासी मजदूर सारिक ने बताया कि 11 जुलाई को वह गन्नौर से एक महीने व 5 दिन की मजदूरी के 20 हजार रूपए लेकर बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच कैराना के भूरा रोड पर तीन बदमाशों ने बाइक व 20 हजार लूट लिए और मौके से फरार हो गए। हाथापाई के दौरान एक बदमाश का नकाब उतर गया, जो भूरा गांव का रहने वाला है।