भरथना: अहेरीपुर गोपियापुर गांव का चार दिन से लापता युवक का शव खेत की कोठरी की छत पर मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा-अहेरीपुर मार्ग पर रामताल के समीप बुधवार सुबह करीब 11 बजे चार दिन से लापता युवक का शव खेत के बीच बनी एक पक्की कोठरी की छत पर मिलने से सनसनी फैल गई। शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।