सांगानेर: हरमाड़ा थाना इलाके में अवैध गोदाम में नमक और साबुन से बनाई जा रही जैविक खाद पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने की छापेमारी
जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में अवैध गोदाम में नकली खाद बनाने का भंडारण मिलने का मामला सामने आया है। कृषि विभाग ने जांच में बड़ी मात्रा में संदिग्ध उर्वरक, औद्योगिक नमक,दानेदार कच्चा पदार्थ और अन्य सामग्री मिलने पर गोदाम को सीज किया गया है। कृषि विभाग की शिकायत पर गोदाम संचालक के खिलाफ हरमाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।