लाडपुरा: लव मैरिज के तीन साल बाद युवती की संदिग्ध मौत, शव कमरे में फंदे पर लटका मिला, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Jun 3, 2026 आरकेपुरम थाना क्षेत्र में लव मैरिज के तीन साल बाद एक 21 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। टोंक निवासी कुसुम बैरवा का शव श्रीनाथपुरम स्थित किराए के मकान में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार कुसुम का पति संजय सैनी किसी काम से भीलवाड़ा गया हुआ था। पति के लौटने पर घर के गेट बंद मिले। आवाज देने के बावजूद जवाब नहीं मिलन