धमतरी: घर में बेहोश पड़ी महिला, मुंह से झाग निकलने पर अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार बालोद जिला के ग्राम आनंदपुर निवासी रजनी महार घर में बेहोश अवस्था में थी, और उसके मुंह से झाग निकल रही थी। जिसे एंबुलेंस से तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वही पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने आज सोमवार को शव उनके परिजन को सौंप दिया।