छतरपुर नगर: अवैध हथियार निर्माण गिरोह का छठवां आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद
कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और बिक्री की कड़ी में शामिल छठवें आरोपी राजवर्धन सिंह उर्फ राज उर्फ क्षितिज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब तक इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वही इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट आज 9 मई शाम करीब 7:00 बजे कोतवाली पुलिस ने जारी किया है।