पुष्पराजगढ़: पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने कहा अमरकंटक में अतिक्रमण होता नहीं बल्कि पैसे लेकर कराया जाता है
पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने गुरुवार 7:00 बजे अमरकंटक में अतिक्रमण हटाए जाने के मामले पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि अमरकंटक में अतिक्रमण होता नहीं है बल्कि नगर पालिका और राजस्व विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा पैसे लेकर पहले अतिक्रमण कराया जाता है और फिर अधिकारियों के तबादले के बाद उन्हें पर बुलडोजर चलाया जाता है।