मुज़फ्फरनगर: शादी के 6 महीने बाद टूटा रिश्ता, पत्नी से परेशान पति पहुंचा SSP दफ्तर, बोला- 'झूठे केस में फंसाने की दे रही धमकी'
शादी के महज 6 महीने बाद पति-पत्नी का विवाद पुलिस दफ्तर तक पहुंच गया। नवाबगंज पूर्वी निवासी आयुष वर्मा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। युवक का कहना है कि लगातार तनाव के चलते उसे मनोचिकित्सक से इलाज तक कराना पड़ा। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग।