शिवपुरी जिले के कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी क्वार्टर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के पिता कथित तौर पर मरीजों का अवैध इलाज कर रहे थे। कोलारस निवासी एक पीड़ित मरीज ने आज मंगलवार को शिवपुरी कलेक्टर से इस अवैध क्लिनिक को बंद कराने और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।