स्याना: नगर के विद्युत अधिशासी अभियंता कार्यालय पर व्यापारियों ने विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
Siyana, Bulandshahr | Jul 8, 2026
नगर के विद्युत अधिशासी अभियंता कार्यालय पर विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को व्यापार संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश चौहान के नेतृत्व में अन्य व्यापारी अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। जहां व्यापारियों ने नगर की विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।