तालबेहट: बुदावनी में खेत पर काम करते समय किसान अचेत हुआ, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस जांच में जुटी
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुदावनी में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे खेत पर काम करते समय एक किसान अचेत हो गया। परिजनों के द्वारा किसान को उपचार ले लिये अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों के परिक्षण के उपरांत किसान को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई। वही किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहरा मचा हुआ है।