पकरीबरावां: पकरीबरावां के मोहनबीघा में हल्की बारिश के बाद नवादा-जमुई पथ पर गढ़ा बना तालाब, कांवरिया वाहनों को हो रही परेशानी
पकरीबरावां के मोहनबीघा के समीप नवादा जमुई पथ हल्की बारिश के बाद तालाब का रूप धारण कर लिया है।सड़क पर बने गढ़े घुटने भर से ज्यादा पानी से भरे हुए हैं । सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब हो कि वर्षों से नाला की सफाई नहीं होने से सड़क पर ही नाला का पानी बह रहा है ।