मथुरा: नाव हादसे के बाद चप्पू जाम, कांग्रेस और नाविकों ने घेरा डीएम दफ्तर, फीस नहीं घटी तो होगा आंदोलन
कान्हा की नगरी वृंदावन में नावों के चप्पू थम गए हैं 16 श्रद्धालुओं की मौत के बाद से प्रशासन सख्त है,लेकिन अब ये सख्ती नाविकों की रोजी-रोटी' पर भारी पड़ रही है। नगर निगम द्वारा रजिस्ट्रेशन फीस में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ अब नाविकों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे नाविकों ने हुंकार भरी है।