दीपका: त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, कोरबा में हादसे के बाद जवान भागे
Dipka, Korba | Apr 5, 2026 छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बाइक सेना के वाहन से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान मौके से भाग गए।घटना दीपका थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक अंकित शर्मा और मोनू यादव बाइक पर थे।