नबीनगर: उमगा पहाड़ पर इस्लामपुर गांव के समीप जंगल में लगी आग, झुलस रहे सैकड़ो पेड़, जीव -जंतुओं को भी नुकसान
उमगा पहाड़ पर इस्लामपुर गांव के समीप रविवार की शाम जंगल में आग लग गई है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। जंगल क्षेत्र में लगातार आग बढ़ रही है। जिससे सैकड़ो पेड़ झुलस रहे हैं। वन संपदा को भी नुकसान हो रहा है। जंगली जीव जंतु को भी नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी गई है।