डंडा: बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Danda, Garhwa | Apr 17, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया गांव में गुरुवार की रात मोटरसाइकिल से गिरकर उसी गांव का पप्पू रजक गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में शुक्रवार की शाम 5:00 बजे तक वह भर्ती होकर इलाजरत था। यह घटना तब हुई, जब पप्पू रजक अपनी मोटरसाइकिल से डंडा से अपने घर लौट रहा था।