बहराइच: शहर में अवैध तरीके से लाल-नीली बत्ती लगाकर घूम रहे थार सहित 998 वाहनों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, दो वाहन किए सीज़
शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित कर रविवार को भी बड़ी कार्यवाही की गई है और कई वाहनों पर यह कार्यवाही की गई है। प्रभारी मीडिया सेल ने रविवार को बताया कि जिले में एक चार पहिया वाहन और एक ऑटो कोशिश किया गया है जबकि लाल नीली पट्टी लगी महिंद्रा थार सहित 998 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।