घुवारा: बमनौरा संकुल प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह यादव ने नवागत जिला शिक्षा अधिकारी से की शिष्टाचार भेंट
घुवारा क्षेत्र के बमनौरा संकुल प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह यादव ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे नवागत जिला शिक्षा अधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालयों के संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। संकुल प्राचार्य ने नवागत डीईओ को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।