हज़ारीबाग: कुद गांव पहुंचे मुन्ना सिंह, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर जताया शोक और दिया सहयोग का भरोसा
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह गुरुवार को कटकमदाग के कुद गांव पहुंचे और सेफ्टी टैंक हादसे में जान गंवाने वाले मदन साव, रवि साव व चमेली देवी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत बेहद दुखद है। इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग करेंगे। साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांत