कलेर: बभन बिगहा में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, ₹5 लाख की चोरी
Kaler, Arwal | Apr 19, 2026 परासी थाना क्षेत्र के बभन बिगहा गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने रविंद्र कुमार दुबे के बंद घर पर धावा बोल दिया। बाहर रहने वाले रविंद्र और उनके तीन भाइयों के कारण घर पर ताला लगा था। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और बर्तन, जेवरात समेत 5 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इलाके में दहशत फैल गई है