बयाना: करंट से युवक की मौत पर विवाद, डिस्कॉम ने घर में बताया हादसा, ग्रामीणों का आरोप- खेत में टूटा तार
बयाना पुलिस सर्किल के गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के नगला तीर गांव में 26 मार्च को करंट लगने से 32 वर्षीय वकील सिंह गुर्जर की मौत हो गई थी। इस मामले में अब विवाद खड़ा हो गया है। घटना के लगभग 14 दिन बाद डिस्कॉम की प्रारंभिक रिपोर्ट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।