नवादा: जिले के 13 प्रखंडों के 26 चयनित ग्राम संगठनों में महिला संवाद का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ
Nawada, Nawada | May 21, 2025 बुधवार शाम 6:00 बजे विज्ञप्ति जारी कर बताया गया नवादा जिले के 13 प्रखंडों के 26 चयनित ग्राम संगठनों में दिनांक 21 अप्रैल 2025 को महिला संवाद का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम बिहार सरकार की एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसमें महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।