बड़वानी: शहर के स्नेह नगर में दूषित पानी आने पर रहवासियों का हंगामा, नेता प्रतिपक्ष भी पहुंचे
बड़वानी शहर के स्नेह नगर क्षेत्र में नगर पालिका की पेयजल लाइन से दुषित पानी आने की शिकायत पर सोमवार रात 9 बजे के दरमियान हंगामा खडा हो गया। दरअसल नलों से दुषित और बदबूदार गंदा पानी लोगों के घरों में आने की शिकायत की गई और लोगों ने हंगामा किया इधर मामले की जानकारी लगते ही नेताप्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव भी पहुंचे और इस विषय को एक बड़ी लापरवाही बताया है।