सदर: सिविल लाइंस केनरा बैंक में गोल्ड लोन घोटाला, अप्रेजर की मिलीभगत से पास हुआ फर्जी लोन
Sadar, Allahabad | Apr 11, 2026
प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक की एमजी मार्ग शाखा में गोल्ड लोन के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। आरोप है कि बैंक के अधिकृत गोल्ड अप्रेजरों की मिलीभगत से नकली सोना गिरवी रखकर लाखों रुपये का लोन पास करा लिया गया। मामले में बैंक के रीजनल मैनेजर ने सिविल लाइंस थाने में 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।