रामपुर: पत्नी की हत्या के मामले में पति और प्रेमिका को सुनाई गई उम्रकैद की सजा
Rampur, Rampur | Apr 30, 2026 गुरुवार को शाम चार बजे के आसपास रामपुर जनपद की एडीजे-1 कोर्ट ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने मुख्य अभियुक्त अमरीक सिंह और सह-अभियुक्ता अमनदीप कौर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, दोनों दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।