टोंक जिले में इस सीजन की पहली मावठ होने के बाद बीसलपुर बांध से नहरों में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा घटा दी गई है। मांग कम होने के चलते बांध की दाईं मुख्य नहर में लगभग 30 प्रतिशत और बाईं मुख्य नहर में करीब 50 प्रतिशत तक कटौती की गई है। गुरुवार सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के बीच यह कटौती लागू की गई।