गुमला: खटंगा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Jun 6, 2026 खटंगा के समीप शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में अंजन चिरोड़ीह निवासी 24 वर्षीय दिल मोहन पुजार तथा अमित मुंडा घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर तेजी से आंजन की ओर फरार हो गया। दिल मोहन पुजार और अमित मुंडा बाइक से किसी काम से खटंगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर