गोरखपुर: राजघाट थाना क्षेत्र के अमूरतानी में आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के अड्डों पर की छापेमारी
जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्णा करुणेश के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब के कारोबारी पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। राजघाट थाना क्षेत्र के अमूरतानी में आज आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी करके 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया और एक मुकदमा राजघाट थाने पर दर्ज कराया।