हनुमानगढ़: महिला ने न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट की पालना नहीं होने का आरोप लगाते हुए एसपी से लगाई गुहार
गांव नवां के वार्ड नम्बर 8 निवासी एक महिला ने न्यायालय के आदेश की पालना नहीं होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। राज कौर पत्नी आकाशदीप सिंह निवासी वार्ड नम्बर 8, नवां ने बताया कि ग्राम न्यायालय हनुमानगढ़ की ओर से आकाशदीप सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए है।