कुमारखंड: रामनगर में परमेश्वर रीता एचपी गैस एजेंसी परिसर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन
कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत स्थित परमेश्वर रीता एचपी गैस एजेंसी रामनगर परिसर में गुरुवार से दोपहर तीन बजे से सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हो गई है। जिससे परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया है और श्रद्धालु भक्तजन कथा का श्रवण कर भाव विभोर हो रहे हैं।