वारासिवनी: सीएमआर चावल मामले में कार्रवाई तेज, ट्रक चालक गिरफ्तार, एसआईटी ने लिया रिमांड पर
संचेती राइस मिल में 242 क्विंटल से अधिक सीएमआर चावल मिलने के मामले में जांच लगातार तेज हो रही है। मामले में एसआईटी टीम परिवहन से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की गहन जांच की कर रही है। एसआईटी टीम ने ट्रक चालक दुर्गेश सेंदरे निवासी खापा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 22 जून तक पुलिस रिमांड में लिया गया है