भोगांव: बेवर क्षेत्र में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की हुई मौत
जानकारी के अनुसार ग्राम गग्गरपुर निवासी अजय पाल के मकान का लेटर डाला जा रहा था इस दौरान पास के गांव कमलपुर निवासी 34 वर्षीय दरवेश मजदूरी करने गया था। बताया जा रहा है कि लिंटर डालने के दौरान किसी तरह वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से दरवेश गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई निर्माण स्थल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।